Tuesday, November 27, 2018

अब घर बैठे-बैठे केवल इस नम्बर पर कॉल कर मात्र ₹50 में बनवायें ड्राइविंग लाइसेंस !

अब घर बैठे-बैठे केवल इस नम्बर पर कॉल कर मात्र ₹50 में बनवायें ड्राइविंग लाइसेंस !



दोस्तों आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है। लोग घर बैठे-बैठे स्मार्टफोन से चंद मिनटों में बड़े से बड़े काम को अंजाम दे देते हैं। आजकल तो होम डिलीवरी का जमाना है। लोग चाहते हैं कि हर काम उनका घर बैठे-बैठे हो जाए। भले ही इसके लिए उन्हें थोड़े ज्यादा पैसे ही क्यों न चुकाने पड़े। आप जानते हैं कि वैधानिक रूप से किसी भी वाहन को चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बेहद ही जरूरी है। लेकिन आप यह भी जानते ही होंगे कि लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि मोदी सरकार ने इस चीज को काफी आसान बना दिया है, तो आइए जानते हैं आखिरकार कैसे?


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के निर्देशानुसार अभी यह सुविधा फिलहाल केवल दिल्ली में शुरू की गई है। जिसके तहत आपको टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रजिस्टर कराना होगा। उसके बाद आरटीओ ऑफिस की तरफ से आपको एक तारीख दी जाएगी। उस तारीख पर आपको आरटीओ ऑफिस जाकर टेस्ट देना होगा और उसके बाद ₹50 का शुल्क जमा करना होगा। यदि आप इस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो अगले 15 दिन के भीतर ही आपका लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस आपके होम एड्रेस पर डिलीवर कर दिया जाएगा।


Third party image reference
दोस्तों क्या आपने अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लिया है या आप भी बनवाना चाहते हैं? हमारी बताई गई जानकारी आपको कैसी लगी। साथ ही साथ किनारे के पीली बटन को दबाकर फॉलो करें और इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Saturday, October 27, 2018

एडवेंचर ट्रिप पर जाते वक्त इन खास बातों का रखें ध्यान

एडवेंचर ट्रिप पर जाते वक्त इन खास बातों का रखें ध्यान



डवेंचर ट्रिप पर जाते वक्त सुरक्षा के मद्देनजर कुछ बातों का खास ध्यान रखेंगे तो आप काफी हद तक प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से बच सकते हैं। ...

एडवेंचर ट्रिप पर जाना बेशक एक्साइटिंग होता है लेकिन इसमें खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। पहाड़ों पर ट्रैकिंग या साइकिलिंग करना हो, डेजर्ट में सफारी या फिर बीच पर सर्फिंग। जरा सी चूक से बहुत भारी नुकसान हो सकता है। तो अगर आपको भी ट्रैवलिंग के साथ-साथ एडवेंचर का शौक है तो कुछ चीज़ों का खास ध्यान रखें जिससे आप उस दौरान होने वाली किसी भी तरह की दुर्घटना से बच सकते हैं और अगर कहीं फंस गए तो उसका भी सामना कर सकें।

जगह और वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं
प्राकृतिक आपदाएं बताकर नहीं आती इसलिए किसी भी जगह जाने से पहले उसके बारे में हर एक चीज़ पता करके जाएं खासतौर से मौसम। क्योंकि अगर उन्हें सही तरीके से हैंडल न किया गया तो वो किसी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकता है। पहाड़ों पर मिनटों में मौसम बदलते रहता है तो ऐसी जगहों पर घूमने के साथ ही हर तरह की सिचुएशन का भी सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।


सुरक्षा का खास ध्यान रखें
अपनी सुरक्षा अपने हाथ होती है। पहले जहां लोग ग्रूप में घूमना पसंद करते थे वहीं अब सोलो ट्रिप का ट्रेंड जोरो-शोरों से इन है। तो कहीं भी घूमने निकल रहे हैं गाइड के साथ जाएं। हर किसी से रास्ता पूछने की जगह जिस जगह रूके हैं उनसे चीज़ों की जानकारी लेकर निकलें। बजट बचाने के चक्कर में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें।

प्लानिंग करके चलें
इसका मतलब है कि किसी भी एडवेंचर वाली जगह निकलने से पहले पूरी तरह से प्लानिंग करके जाएं। अगर किसी बुरी सिचुएशन में फंसते हैं तो क्या करना है और अगर कहीं वो सफल न रहा तो अगला स्टेप क्या होना चाहिए। प्लान ए, बी, सी रहेगा तो आपके पास उस सिचुएशन से निकलने के चांसेज भी रहते हैं।


  1. इन चीज़ों का भी रखें ध्यान
  2. आसपास के लोकल मा र्केट्स और रेस्टोरेंट्स के बारे में।
  3. फोन, जिसमें मैप और लैंग्वेज एप हो।
  4. जहां ठहरे हैं उस होटल के अलावा पुलिस और एंबुलेंस का भी नंबर भी रखना है जरूरी।
  5. सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकापी साथ रखें।
  6. एडवेंचर स्पोर्ट्स करते वक्त सारे गाइडलाइन्स फॉलो करें।
  7. ट्रिप पर जाने से पहले मेडिकल चेकअप कराकर जाएं।